Home आवाज़ न्यूज़ गृह मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग धोखाधड़ी पर अलर्ट...

गृह मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग धोखाधड़ी पर अलर्ट जारी किया..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

गृह मंत्रालय (एमएचए) के अंतर्गत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने ऑनलाइन बुकिंग धोखाधड़ी पर अलर्ट जारी किया है।

गृह मंत्रालय (एमएचए) के अंतर्गत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने एक सार्वजनिक परामर्श जारी कर लोगों को तीर्थयात्राओं और पर्यटन स्थलों पर जाने वालों को निशाना बनाकर ऑनलाइन बुकिंग धोखाधड़ी में वृद्धि के बारे में चेतावनी दी है। ये घोटाले फर्जी वेबसाइटों, भ्रामक सोशल मीडिया पेजों, धोखाधड़ी वाले फेसबुक पोस्टों और गूगल जैसे सर्च इंजनों पर दिखाए जाने वाले सशुल्क विज्ञापनों के माध्यम से किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सिंगरामऊ: अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने जारी की विद्युत सुरक्षा एडवाइजरी, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी विभागीय टीमें दीपावली और छठ पर्व को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, उपभोक्ताओं से सतर्कता और सहयोग की अपील

केवल इन आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ही टिकट बुक करें
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग : https://www.heliyatra.irctc.co.in
सोमनाथ ट्रस्ट और गेस्ट हाउस बुकिंग : https://somnath.org

एडवाइजरी के अनुसार, धोखेबाज पेशेवर दिखने वाले नकली पोर्टल बना रहे हैं और वैध यात्रा सेवाओं का दिखावा कर रहे हैं। ये फर्जी प्लेटफॉर्म निम्न प्रकार की सेवाएँ प्रदान करते हैं:

केदारनाथ या चारधाम यात्रा के लिए हेलीकाप्टर बुकिंग
तीर्थयात्रियों के लिए गेस्ट हाउस और होटल आरक्षण
ऑनलाइन कैब और टैक्सी सेवा बुकिंग
अवकाश पैकेज और धार्मिक यात्रा व्यवस्था

कोई भी भुगतान करने से पहले हमेशा वेबसाइट की वैधता की जांच कर लें।
बुकिंग के लिए आधिकारिक सरकारी पोर्टल या प्रसिद्ध एवं विश्वसनीय ट्रैवल एजेंसियों का उपयोग करें।
“प्रायोजित” या अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधान रहें, विशेष रूप से गूगल, फेसबुक या व्हाट्सएप पर।
संदिग्ध वेबसाइटों और धोखाधड़ी के मामलों की रिपोर्ट राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल : www.cybercrime.gov.in पर करें या तत्काल सहायता के लिए 1930 पर कॉल करें।

The post गृह मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग धोखाधड़ी पर अलर्ट जारी किया.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleप्रधानमंत्री मोदी 22-23 अप्रैल को जाएंगे सऊदी अरब, एजेंडे में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना
Next articleअफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए झटके..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।