Home जौनपुर Jaunpur News गर्मी से राहत: अब सुबह 7:30 बजे खुलेंगे जौनपुर के...

Jaunpur News गर्मी से राहत: अब सुबह 7:30 बजे खुलेंगे जौनपुर के सभी स्कूल, 12:30 बजे होगी छुट्टी

0
🔊 खबर सुनें

 

गर्मी से राहत: अब सुबह 7:30 बजे खुलेंगे जौनपुर के सभी स्कूल, 12:30 बजे होगी छुट्टी

लू के चलते जिला प्रशासन ने बदला स्कूलों का समय

जौनपुर | आवाज़ न्यूज़ | संवाददाता – सुजीत वर्मा, ब्यूरो चीफ

जौनपुर में चिलचिलाती गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल समय में बदलाव किया है। अब जिले के सभी परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड और उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय 19 अप्रैल से सुबह 7:30 बजे से संचालित होंगे। छुट्टी का समय दोपहर 12:30 बजे निर्धारित किया गया है।

यह आदेश जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर जारी किया गया है, जिसकी जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी विद्यालय शासन के निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध मान्यता प्रत्याहरण (मान्यता रद्द) की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleMI बनाम SRH IPL 2025 मुकाबले में 300 रन की भविष्यवाणी गलत होने पर डेल स्टेन ने खुद को किया ट्रोल
Next articleदिल्ली में इमारत ढहने से 4 की मौत, कई फंसे, 14 को बचाया गया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।