Home जौनपुर Azamgarh News आजमगढ़: शादी के एक साल भीतर संदिग्ध हालात में महिला...

Azamgarh News आजमगढ़: शादी के एक साल भीतर संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

0
🔊 खबर सुनें

 

आजमगढ़ (मेहनाजपुर): मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पठकौली गांव में शुक्रवार देर रात एक 28 वर्षीय विवाहिता मोना पाठक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पति रावेश पाठक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मोना की बहन प्रिया के अनुसार, रात करीब 11 बजे रावेश ने फोन कर सूचना दी कि मोना की तबीयत खराब है। जब परिजन मोहिद्दीनपुर (जहानागंज) स्थित मायके से मेहनाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे, तो मोना मृत पड़ी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मोना के गले पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों ने यह भी बताया कि मोना से लगातार दहेज, पैसे और निवास की मांग की जा रही थी। मोना की शादी 23 अप्रैल 2024 को रावेश पाठक से हुई थी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh News आजमगढ़ दौरे पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, शादी समारोह में होंगे शामिल
Next articleSultanpur News फसल के बंटवारे में बिगड़ी बात, बेटे ने छीन ली बाप और भाई की सांसें”
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।