Home जौनपुर Jaunpur news जौनपुर: जिलाधिकारी ने 298 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित...

Jaunpur news जौनपुर: जिलाधिकारी ने 298 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 29 मार्च 2024 को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपद की 1,734 ग्राम पंचायतों में से 298 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

298 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों की सूची

रामपुर ब्लॉक: 25 पंचायतें

बरसठी: 32 पंचायतें

बक्शा: 14 पंचायतें

धर्मापुर: 13 पंचायतें

डोभी: 10 पंचायतें

जलालपुर: 20 पंचायतें

करंजाकला: 27 पंचायतें

केराकत: 17 पंचायतें

मछलीशहर: 16 पंचायतें

महराजगंज: 15 पंचायतें

मड़ियाहूं: 16 पंचायतें

मुफ्तीगंज: 4 पंचायतें

रामनगर: 20 पंचायतें

सिकरारा: 12 पंचायतें

सिरकोनी: 20 पंचायतें

सोंधी: 12 पंचायतें

सुइथाकला: 10 पंचायतें

सुजानगंज: 15 पंचायतें

ग्राम पंचायतों और अधिकारियों को किया गया सम्मानित

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह और उनकी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने 298 ग्राम पंचायतों के प्रधानों की भी सराहना की और 2025 में भी अपने गांव को टीबी मुक्त बनाए रखने का आह्वान किया। सभी ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएचओ (समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) को भी सम्मानित किया गया।

लगातार दो वर्षों से टीबी मुक्त रहने वाली 10 ग्राम पंचायतें

रामपुर ब्लॉक: आकोपुर सपही

सुजानगंज: शेखनगर, बेलवार

जलालपुर: मझगवां खुर्द, कोहारी, आशापुर, कोर्री

बरसठी: राघोपुर

महराजगंज: डालूपुर

इन ग्राम पंचायतों को सिल्वर कलर की महात्मा गांधी मूर्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि शेष 288 पंचायतों को कांस्य रंग की महात्मा गांधी मूर्ति और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

निक्षयमित्रों का सम्मान

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने छह निक्षयमित्रों को टीबी मरीजों को पोषण पोटली देने के लिए सम्मानित किया। सम्मानित संस्थाएं:

ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति, जौनपुर

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट, जौनपुर

लायंस क्लब, जौनपुर

रोटरी क्लब, जौनपुर

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जौनपुर

सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था

कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. विशाल सिंह यादव, सभी ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षक, सभी टीबी मुक्त पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डीपीसी सलिल यादव और डॉ. सुशील अग्रहरी ने किया। राजीव श्रीवास्तव, संजीव सिंह, नंदलाल यादव, रमेश यादव सहित एनटीईपी स्टाफ ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों ने सरकारी धन किया हड़प
Next articleJaunpur News चोरी की मोटरसाइकिल काटते तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की चोरी की गाड़ियां
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।