Home आवाज़ न्यूज़ दिल्ली के फ्लैट में महिला का सड़ा-गला शव मिला, मकान मालिक हिरासत...

दिल्ली के फ्लैट में महिला का सड़ा-गला शव मिला, मकान मालिक हिरासत में

0
🔊 खबर सुनें

फ्लैट में अपने पति के साथ रह रही महिला का शव एक कंबल में लपेटा हुआ तथा एक बैग में भरा हुआ मिला, जिसे घर के अंदर एक बिस्तर में छिपा दिया गया था।

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक फ्लैट में एक महिला का सड़ा-गला शव मिला है और पुलिस ने संदिग्ध हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिए फ्लैट मालिक को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि फ्लैट में अपने पति के साथ रह रही महिला का शव कंबल में लपेटा हुआ तथा बिस्तर के नीचे छिपाए गए एक बैग में रखा हुआ मिला।

पुलिस को संदेह है कि पीड़िता 35 वर्षीय महिला हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक महिला की पहचान उजागर नहीं की है। मामला तब प्रकाश में आया जब पड़ोसियों ने फ्लैट से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस फ्लैट में दाखिल हुई तो देखा कि फ्लैट बाहर से बंद था और पिछले दरवाजे के नीचे खून की धार बह रही थी। यह फ्लैट विवेक विहार के सत्यम एन्क्लेव में स्थित है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है और संदेह है कि अपराध में करीब तीन लोग शामिल हो सकते हैं पुलिस ने मामले के बारे में और अधिक जानकारी देने से मना कर दिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार शनिवार को मामले में कोई बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

The post दिल्ली के फ्लैट में महिला का सड़ा-गला शव मिला, मकान मालिक हिरासत में appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleछत्तीसगढ़: सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर
Next articleभारत-अमेरिका टैरिफ वार्ता के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।