Home जौनपुर Jaunpur News युवा उद्योगपति दुर्गेश सिंह के निधन पर उद्योग एवं व्यापार...

Jaunpur News युवा उद्योगपति दुर्गेश सिंह के निधन पर उद्योग एवं व्यापार जगत में शोक, अपूरणीय क्षति – इंदु सिंह

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर: पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के छोटे सुपुत्र एवं शाहगंज विधायक रमेश सिंह के अनुज युवा उद्योगपति दुर्गेश सिंह के हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन पर उद्योग एवं व्यापार जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्गेश सिंह का निधन जौनपुर से लेकर मुंबई के व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को सहनशीलता प्रदान करने की प्रार्थना की।

व्यापार मंडल जौनपुर शोक संतप्त परिवार के साथ
ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा व्यापार मंडल जौनपुर परिवार के साथ खड़ा है।

शोक व्यक्त करने वालों में शामिल:

  • ज़िला कोषाध्यक्ष उमेशचंद गुप्त
  • नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू
  • नगर कोषाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार साहू
  • महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा

सभी ने दुर्गेश सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस आशय की जानकारी ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने दी।

(Aawaz News के लिए रिपोर्ट)

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news कांग्रेसी नेता के निधन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक
Next articleJaunpur News जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं के निस्तारण के निर्देश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।