Home जौनपुर Jaunpur News थाना केराकत पुलिस ने तीन चोरों को चोरी के माल...

Jaunpur News थाना केराकत पुलिस ने तीन चोरों को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर, 05 मार्च 2025: थाना केराकत पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक टैबलेट A7 LITE और एक एलईडी टीवी बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

अहन तिराहे से तीन चोर गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात करीब 1:00 बजे अहन तिराहे के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ थाना केराकत में मुकदमा मु0अ0सं0 382/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. अजीत सरोज उर्फ विक्की पुत्र गोरखनाथ, निवासी अहन सोनखरी, थाना केराकत, जौनपुर।
  2. अमृतलाल सरोज पुत्र रामबचन सरोज, निवासी बालेमऊ, थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर।
  3. सौरभ सिंह पुत्र संतोष सिंह, निवासी ग्राम बेलाँव, थाना केराकत, जौनपुर।

बरामदगी:

  • 01 टैबलेट (A7 LITE)
  • 01 एलईडी टीवी (सकाई प्रोफेशनल)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 युगल किशोर राय, प्रभारी चौकी मुफ्तीगंज, थाना केराकत।
  2. उ0नि0 राजबली यादव, थाना केराकत।
  3. हे0का0 सुनील कुमार, थाना केराकत।
  4. हे0का0 महेन्द्र कुमार, थाना केराकत।
  5. का0 शैलेन्द्र कुमार, थाना केराकत।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है ताकि इस गिरोह के अन्य साथियों की पहचान की जा सके।


 आवाज़ न्यूज़


विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंभल मस्जिद हिंसा: फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस जाएगी अदालत
Next articleJaunpur News हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, थाना लाइन बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।