Home आवाज़ न्यूज़ आगरा में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और करीब 4 किलोमीटर...

आगरा में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और करीब 4 किलोमीटर तक घसीटता ले गया, 3 की मौत

0
🔊 खबर सुनें

आगरा में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, सडक़ हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

उत्तर प्रदेश में थाना बसई आरेला क्षेत्र के गांव अरनोटा के पास एक दिल दहला देने वाली घटना में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और तीन दोपहिया वाहन सवारों को करीब चार किलोमीटर तक घसीटता ले गया, जिससे सभी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के खंडेर ब्रेकर पर बाइक और युवक का शव डंपर के नीचे फंस गया। हालांकि, पुलिस ने पीछा कर डंपर को कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों लोग सगाई समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। मृतक फिरोजाबाद के तिवाही गढ़ी के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

फिरोजाबाद के गांव तिवाही की घड़ी निवासी शिवकुमार अपनी बहन की लगुन लेकर आगरा के भदरौली आ रहे थे। उनकी बाइक पर जीजा माखन सिहं निवासी भोगपुरा, निबोहरा और गांव के दोस्त किताब सिंह सवार थे। तभी थाना बसई अरेला के अरनोटा के पास एक डंपर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। डंपर चालक ने सामने से बाइक में टक्कर मारी थी। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक टकराने के बाद भी डंपर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। उसे और तेज भगाता हुआ ले गया। जिससे बाइक और शिवकुमार डंपर में ही फंसे रह गए।

सडक़ हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। शिवकुमार के साथ बाइक पर सवार किताब सिंह और माखन सडक़ पर कुचल दिए गए। डंपर में फंसा शिवकुमार बाइक के साथ घिसतता हुआ चला गया। बेरहम डंपर चालक उसे करीब 5 किमी तक अपने डंपर में भी फंसा ले गया। डंपर के आगे बाइक फंस गई थी। जिससे चिंगारी निकल रही थी। लोगों ने उसे रोकने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन चालक तेजी आगरा मार्ग की ओर गाड़ी भगाता हुआ ले गया।

The post आगरा में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और करीब 4 किलोमीटर तक घसीटता ले गया, 3 की मौत appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर  #akhileshyadav

अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

📅 11 Feb 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous article‘जय भीम’ के नारे लगाने पर विपक्ष को बाहर निकाला गया, लेकिन भाजपा ‘मोदी मोदी’ चिल्ला रही है: आतिशी
Next articleसोचा था कि उसे कभी नहीं देख पाऊंगा”: अमेरिकी वीजा मिलने पर कोमा में पड़े भारतीय के परिवार ने कहा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।