Home जौनपुर Jaunpur news स्कूल बस और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर...

Jaunpur news स्कूल बस और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर घायल, ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर – केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस और बाइक की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

घटना का विवरण

वाराणसी जनपद के थाना चोलापुर क्षेत्र के कस्बा निवासी अमरनाथ (50) पुत्र जगधारी, अजय कुमार (22) पुत्र स्व. रामाश्रय और पंकज कुमार एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक स्कूल बस केराकत की ओर जा रही थी। सुबह करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से निकल गई।

घायलों का हाल

सूचना मिलते ही मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी युगल किशोर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने अमरनाथ और अजय कुमार की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। बाइक चला रहे पंकज कुमार को मामूली चोटें आई हैं।

जांच और कार्रवाई

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्कूल बस फरार हो गई, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसूडान का सैन्य विमान ओमदुरमान में दुर्घटनाग्रस्त: 46 की मौत, 10 घायल..
Next articleJaunpur News पुलिस ने फर्जी महिला दरोगा को किया गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।