Home जौनपुर Jaunpur News दो किशोरियां गायब ,अलग अलग थानों में मामला दर्ज

Jaunpur News दो किशोरियां गायब ,अलग अलग थानों में मामला दर्ज

0
🔊 खबर सुनें

 नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

चंदवक थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोसी गांव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जब पीड़िता की मां आरोपी के घर गई तो उसके परिजनों ने बताया कि वह कहीं बाहर गया हुआ है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले 23 दिसंबर 2024 को भी आरोपी अमन उसकी बेटी को लेकर अपने घर गया था, लेकिन तब पुलिस ने लड़की को बरामद कर मां के सुपुर्द कर दिया था। चंदवक थाना प्रभारी बृजेश गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

केराकत क्षेत्र में नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

केराकत क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 24 फरवरी 2025 को सुबह परीक्षा देने स्कूल गई थी, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद भी घर नहीं लौटी। परिजनों ने जब विद्यालय में पूछताछ की तो पता चला कि पड़ोस का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

छात्रा के पिता ने दावा किया कि उनकी बेटी 67,000 रुपये नगद और कुछ गहने भी साथ लेकर गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleझारखंड: शिवरात्रि की सजावट को लेकर हजारीबाग में दो गुटों में हिंसक झड़प..
Next articleतन्मय भट्ट ने खुलासा किया कि रणवीर अल्लाहबादिया नहीं दे रहे उनके मेसेजेस का जवाब; कहा ‘मुझे आश्चर्य है कि…’
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।