Home जौनपुर Jaunpur News किसान नेता कामरेड रामप्रताप त्रिपाठी का निधन,

Jaunpur News किसान नेता कामरेड रामप्रताप त्रिपाठी का निधन,

0
🔊 खबर सुनें

                          *जौनपुर।* भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय किसान सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव/ प्रदेश महामंत्री कामरेड राम प्रताप त्रिपाठी का मंगलवार की शाम देहावसान हो गया। कामरेड त्रिपाठी को एक दिन पहले दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका दुखद निधन हो गया। वे करीब 83 वर्ष के थे।

         किसान नेता के निधन पर उनके सम्मान में जौनपुर और राज्य मुख्यालय पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय पर लगे पार्टी ध्वज को झुका दिया गया। कामरेड त्रिपाठी बादलपुर क्षेत्र के रूपपुर गांव के मूल निवासी थे। तिलकधारी महाविद्यालय से विज्ञान स्नातक की परीक्षा पास करने के बाद वे एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की मुंबई शाखा में कार्यरत थे बाद में वह वामपंथी आंदोलन से जुड़ने के बाद नौकरी छोड़कर भाकपा में शामिल हो गए और जीवन पर्यंत उसी से जुड़े रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News विकास कार्यों और आम जनता के सुख दुख में सहभागी होना मेरी पहली प्राथमिकता = चेयर मैंन श्री मती सीमा सिंह नगर पंचायत बदलापुर
Next articleमहाकुंभ का आज समापन, शिवरात्रि पर अंतिम स्नान के लिए उमड़ी भारी भीड़..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।