Home आवाज़ न्यूज़ तेलंगाना हादसा अपडेट: NDRF ने कहा सुरंग से पानी निकालने का काम...

तेलंगाना हादसा अपडेट: NDRF ने कहा सुरंग से पानी निकालने का काम जारी है..

0
🔊 खबर सुनें

तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग में फंसे आठ श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग में फंसे आठ श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। करीब 48 घंटे से फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) सुरंग में आगे बढ़ रहा है। इलांगाना मंत्री जे कृष्ण राव ने संवाददाताओं से कहा कि इन परिस्थितियों में बचने की संभावना “बहुत कम है।” सुरंग के अंदर मलबा इतना जमा हो गया है कि उसमें से गुजरना असंभव हो गया है। वे (बचावकर्ता) उसमें से निकलने के लिए रबर ट्यूब और लकड़ी के तख्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शनिवार की सुबह तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में डोमलपेंटा के पास एसएलबीसी सुरंग के निर्माणाधीन हिस्से की छत का तीन मीटर हिस्सा 14 किलोमीटर के निशान पर ढह गया। यह हादसा लंबे अंतराल के बाद निर्माण कार्य फिर से शुरू होने के ठीक चार दिन बाद हुआ। कुछ श्रमिक भागने में सफल रहे, लेकिन आठ अभी भी फंसे हुए हैं।

The post तेलंगाना हादसा अपडेट: NDRF ने कहा सुरंग से पानी निकालने का काम जारी है.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलड़कों से गलती हो जाती है’, ब्रजेश पाठक ने बोला, सपाई भड़के; विधानसभा में भारी हंगामा..
Next articleकाशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन पूरी तरह बंद, महाशिवरात्री से पहले भीड़ को देख लिया गया फैसला..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।