Home जौनपुर Jaunpur News गभिरन ग्राम प्रधान उपचुनाव: संगीता देवी ने 217 मतों से...

Jaunpur News गभिरन ग्राम प्रधान उपचुनाव: संगीता देवी ने 217 मतों से दर्ज की जीत

0
🔊 खबर सुनें

 

खुटहन, जौनपुर (आवाज़ न्यूज़ )। स्थानीय क्षेत्र के गभिरन गांव में हुए प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को संपन्न हुई। पूर्व प्रधान स्व. फूला देवी की पुत्रवधू संगीता देवी ने 217 मतों से जीत दर्ज कर सास की विरासत को कायम रखा।

चुनाव परिणाम और विजेता की घोषणा

गांव की पूर्व प्रधान फूला देवी के असामयिक निधन (5 माह पूर्व) के कारण यह सीट रिक्त थी। अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित इस सीट पर संगीता देवी (पत्नी राजकुमार गौतम), मनोरमा देवी और सीमा देवी ने दावेदारी की थी।

  • कुल मतदान: 930
  • संगीता देवी: 508 मत
  • मनोरमा देवी: 291 मत
  • सीमा देवी: 117 मत
  • कैंसिल वोट: 14

मतगणना के बाद संगीता देवी को 217 मतों से विजयी घोषित किया गया। बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

गांव के विकास का संकल्प

जीत के बाद संगीता देवी ने कहा, “गांव का सर्वांगीण विकास मेरी सास का सपना था, जिसे वे पूरा नहीं कर सकीं। अब इसे साकार करना मेरा कर्तव्य होगा। यही मेरी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Next articleकेजरीवाल अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन शराब की दुकानें खोलना लोगों को नहीं आया पसंद: अन्ना हजारे
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।