Home जौनपुर Jaunpur News हर्षोल्लास के साथ मना मां राजदेई उ.मा.विद्यालय का वार्षिकोत्सव

Jaunpur News हर्षोल्लास के साथ मना मां राजदेई उ.मा.विद्यालय का वार्षिकोत्सव

0
🔊 खबर सुनें

 

बच्चे देश के कर्णधार शिक्षा से समाज का विकास :सांसद बाबू सिंह कुशवाहा

शिव कुमार प्रजापति 

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के मां राजदेई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरौली का वार्षिकोत्सव शनिवार को स्कूल परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति से भावविभोर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने स्कूल की सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद बाबू सिंह कुशवाहा एवं  पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के दीप प्रज्वलन से हुआ।

इसके अलावा छात्रों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति करके लोगों को सोचने पर विवश कर दिया।

विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपने बच्चों को शिक्षा दिलाना जरूरी है। शिक्षा से समाज और देश दोनों का विकास होता है। बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज के युग में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। बेटियों ने अपनी प्रतिभा व हुनर के बल पर देश-प्रदेश ही नहीं बल्कि विदेशों में अपनी प्रतिभा मनवाई है।

प्रबंधक अशोक कुमार यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य राम अजोर यादव इंद्रेश कुमार यादव अध्यक्ष वसीम अहमद जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव सहित तमाम गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleचैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सभी आठ टीमों की पूरी सूची जारी
Next articleJaunpur News सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनपदीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक संपन्न
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।