Home जौनपुर Jaunpur News अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, प्रधानमंत्री आवास...

Jaunpur News अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा एवं वृद्धा पेंशन के लिये 12 ने किया आवेदन

0
🔊 खबर सुनें

सफाई व्यवस्था में मिली शिकायत पर सफाईकर्मियों को लगी फटकार

आदित्य टाइम्स संवाद

धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत में ब्लॉक के अधिकारियों ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सुधार करने का निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनिहा गोविंदपुर व रामपुर जमीन हिसामपुर में शुक्रवार को ब्लॉक के बीडीओ एवं एडीओ पंचायत ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मनिहा गोविंदपुर गांव के 12 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, 6 ने वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन के लिए प्रार्थना पत्र देकर आवेदन किया। वहीं ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत राजेश यादव के सामने ही गांव में सफाईकर्मियों की सफाई व्यवस्था ठीक न रहने की शिकायत किया जिस पर एडीओ पंचायत ने संबंधित सफाईकर्मी को फटकार लगाई और गांव में नियमित रूप से साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। एडीओ पंचायत राजेश यादव ने ग्रामीणों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी अवगत कराया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान उषा देवी, रोजगार सेवक सुशीला देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती गुड्डी देवी, नागेंद्र कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

खबर का SEO के अनुसार संपादन:

अधिकारियों ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। 12 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, 6 ने वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया। सफाई व्यवस्था में शिकायत मिलने पर सफाईकर्मियों को फटकार लगाई गई।

जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनिहा गोविंदपुर व रामपुर जमीन हिसामपुर में शुक्रवार को ब्लॉक के बीडीओ एवं एडीओ पंचायत ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान मनिहा गोविंदपुर गांव के 12 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, 6 ने वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया। ग्रामीणों की शिकायत पर सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए सफाईकर्मियों को फटकार लगाई गई। एडीओ पंचायत राजेश यादव ने ग्रामीणों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान उषा देवी, रोजगार सेवक सुशीला देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती गुड्डी देवी, नागेंद्र कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Keywords: ग्राम चौपाल, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सफाई व्यवस्था, जौनपुर।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बाइक सवार की तेज रफ्तार कार से टक्कर, मौके पर मौत
Next articleJaunpur News स्वर्ण व्यवसायी को फंसाने की साजिश, पीड़ित ने प्रेस वार्ता कर बताई सच्चाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।