Home जौनपुर Jaunpur News अधिकारी से मारपीट के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन, आरोपी...

Jaunpur News अधिकारी से मारपीट के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव के साथ हुई मारपीट के विरोध में राज्य कर्मचारी संघ समेत कई संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है कि अजय कुमार सिंह ने अधिकारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

कर्मचारियों का प्रदर्शन और चेतावनी

घटना की जानकारी मिलते ही संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ ने गिरफ्तारी की मांग उठाई। मंगलवार को कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी संगठन, ग्राम विकास अधिकारी संगठन, ग्राम्य विकास मिनिस्टिरियल एसोसिएशन, मनरेगा संघ और राज्य कर्मचारी महासंघ के सैकड़ों कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर 3 फरवरी की रात तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ, तो मंगलवार से सभी विभागों, विकास खंडों और विकास भवन में पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

पुलिस हरकत में आई, आरोपी गिरफ्तार

कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

इस कार्रवाई से कर्मचारियों में संतोष दिखा, लेकिन उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर कड़ी रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News राका गैंग के चार लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और नकदी बरामद
Next articleमिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव: सुबह 9 बजे तक 13.34 प्रतिशत मतदान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।