मुजफ्फरनगर, 01 फरवरी 2025 – केंद्र सरकार ने आज अपने तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश किया, लेकिन देश के किसानों को इसमें सिर्फ कर्ज ही मिला। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने इस बजट को कॉरपोरेट पूंजीपतियों के पक्ष में बताया और कहा कि इसमें गांव, गरीब, किसान और आदिवासियों के लिए कुछ भी नहीं है।
किसानों के लिए राहत नहीं, सिर्फ कर्ज
टिकैत ने कहा कि बढ़ती महंगाई ग्रामीण परिवारों के लिए बोझ बन रही है, जिससे बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। सरकार ने एमएसपी गारंटी कानून और C2 + 50 फार्मूले की मांग कर रहे किसानों को राहत देने की बजाय उन्हें कर्ज के जाल में फंसाने का काम किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब किसान बढ़ते कर्ज से जूझते रहेंगे, तो अंततः उनकी जमीनें कॉरपोरेट के हवाले हो जाएंगी। सरकार ने कृषि संकट के समाधान के बजाय किसानों को ऋण आधारित व्यवस्था में धकेलने का प्रयास किया है।
शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर छलावा
टिकैत ने कहा कि बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। ये सिर्फ आंकड़ों में दिखाए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। सरकार ने पुराने बजट में मामूली बदलाव करके इसे नया रूप देने की कोशिश की है, लेकिन असल में यह किसान और मजदूर विरोधी बजट है।
किसानों ने बजट को किया खारिज
भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने इस बजट को पूरी तरह नकार दिया है और इसे किसान-मजदूरों के साथ धोखा करार दिया है। संगठन ने कहा कि यह बजट किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला है और सरकार ने एक बार फिर किसानों के साथ विश्वासघात किया है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav





