Home आवाज़ न्यूज़ दिल्ली चुनाव: AAP ने जारी किया पार्टी का घोषणापत्र, ये है AAP...

दिल्ली चुनाव: AAP ने जारी किया पार्टी का घोषणापत्र, ये है AAP की 15 गारंटी..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसके तहत आम आदमी पार्टी ने 15 गारंटियों का ऐलान किया है।

दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसके तहत आम आदमी पार्टी ने 15 गारंटियों का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जोर देकर बोला है कि बीजेपी ने उन्हें कॉपी करते हुए गारंटी शब्द का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। केजरीवाल ने बोलै चुनाव में सबसे पहले गारंटी वही लेकर आये थे जिसने मतदाताओं के लिए ये सुनिश्चित किया कि उन्हे कौन-कौन से लाभ वाकई मिलेंगे ,केजरीवाल के मुताबिक बीजेपी जो वादे करती है वो साफ़ तौर पर केवल जुमले हैं , जबकि आम आदमी पार्टी उन्हें पूरा करने में विश्वास दिखाती है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: भाजपा ने जारी किया दूसरा चुनावी घोषणापत्र, जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का वादा

आप पार्टी के घोषणापत्र के अनुसार सत्ताधारी पार्टी ने युवाओं को रोजगार की गारंटी, ‘महिला सम्मान योजना’, बुजुर्गों को मुफ्त इलाज का वादा किया है। घोषणापत्र में छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा, पार्टी के सत्ता में आने पर मेट्रो किराए में 50 प्रतिशत की छूट का भी वादा किया गया है। आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, दिल्ली वालों के लिए आम आदमी पार्टी ने कुछ गारंटी जारी की है।

रोजगार की गारंटी दी।
महिलाओं को 2100 रुपये महीना
बुजुर्गों को मुफ्त इलाज
पानी का गलत बिल नहीं आएगा
पुजारी ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार
गरीबों को नए राशन कार्ड बनवाने की सुविधा
छात्रों को दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी की छूट
ऑटो-टैक्सी वालों की बेटियों की शादी में मदद
किराएदारों को फ्री बिजली-पानी का फायदा मिलेगा

The post दिल्ली चुनाव: AAP ने जारी किया पार्टी का घोषणापत्र, ये है AAP की 15 गारंटी.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleगृह मंत्री अमित शाह महाकुम्भ पहुंचे, संगम में लगाएंगे डुबकी, अब तक करोड़ो लोगो ने किया स्नान..
Next articleमहाराष्ट्र में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के कारण पहली संदिग्ध मौत, पुणे में मामले अब 100 के पार..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।