Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर कलेक्ट्रेट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि

Jaunpur News जौनपुर कलेक्ट्रेट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि

0
🔊 खबर सुनें

 डीएम संग तमाम अधिकारियों ने नेता जी को किया याद

Aawaz News  सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जौनपुर कलेक्ट्रेट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा, “शासन ने सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। नेताजी ने सिविल सेवा छोड़कर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। उनकी नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति ने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

इस अवसर पर विशेष शासकीय अधिवक्ता रविन्द्र नरायण सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में नेताजी की जयंती पर सड़क सुरक्षा को लेकर निकली विशाल मानव श्रृंखला
Next articleJaunpur News ईशापुर में सड़क हादसा: आटो पलटने से वृद्धा की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।