Home आवाज़ न्यूज़ असम में 10 महीने का बच्चा मिला पॉजिटिव, HMPV Virus का नया...

असम में 10 महीने का बच्चा मिला पॉजिटिव, HMPV Virus का नया मामला आया सामने..

0
🔊 खबर सुनें

असम में 10 महीने के एक बच्चे में ‘ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस’ (एचएमपीवी) संक्रमण का पता चला है, जो इस मौसम में असम में ऐसा पहला मामला है।

असम में 10 महीने के एक बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस यानी (एचएमपीवी) का संक्रमण पाया गया है। बच्चे का डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एएमसीएच) में इलाज चल रहा है और फिलहाल अब उसकी हालत स्थिर है। एएमसीएच के अधीक्षक डॉ. भुइयां ने बताया कि बच्चे को चार दिन पहले सर्दी-जुकाम के लक्षणों के चलते सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, प्राथमिक जाँच में बच्चा एचएमपीवी संक्रमित पाया गया है।

एएमसीएच अस्पताल के अधीक्षक ने कहा है कि लाहोवाल स्थित आईसीएमआर-आरएमआरसी से जांच के नतीजे मिलने के बाद एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई। भुइयां ने बताया कि इन्फ्लूएंजा और फ्लू से संबंधित मामलों में जांच के लिए नमूने नियमित तौर पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद को भेजे जाते हैं, उसी में ये रिपोर्ट आई है।

बता दें कि देश में एचएमपीवी वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। अब तक देश भर में एचएमपीवी के 13 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, असम, केरल समेत कई राज्यों में इसके मामले मिले हैं। जानकारों के मुताबिक एचएमपीवी के अभी ऐसे और केस आएंगे , इनमे कमी कब आएगी अभी ये कहना मुश्किल है।

The post असम में 10 महीने का बच्चा मिला पॉजिटिव, HMPV Virus का नया मामला आया सामने.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहापुड़: हापुड़ में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्या के बाद आरोपियों ने शव साथ किया ये काम..
Next articleCAG की रिपोर्ट में खुलासा: दिल्ली में शराब नीति रद्द होने से 2,026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।