Home आवाज़ न्यूज़ मनु भाकर और डी गुकेश समेत चार को मिलेगा खेल रत्न, वही...

मनु भाकर और डी गुकेश समेत चार को मिलेगा खेल रत्न, वही अन्य 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार का एलान..

0
🔊 खबर सुनें

खेल मंत्रालय ने 2 जनवरी 2025 को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड का एलान किया। पेरिस ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश समेत हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

खेल मंत्रालय ने आज नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड का एलान किया है । पेरिस ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश समेत हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये अवॉर्ड सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में 11 बजे देंगी। मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को जहां खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा , तो वहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि मनु भाकर का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट से गायब था। इस मामले पर मनु भाकर के पिता ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने बेटी मनु भाकर को खेल रत्न से सम्मानित नहीं किए जाने पर सरकार पर सवाल भी खड़े किए थे, लेकिन आखिरकार काफी लड़ने के बाद मनु भाकर को राष्ट्रपति द्वारा खेल रत्न से सम्मानित किया जायेगा ।

The post मनु भाकर और डी गुकेश समेत चार को मिलेगा खेल रत्न, वही अन्य 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार का एलान.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमनु भाकर, डी गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को 2024-25 के लिए खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा: खेल मंत्रालय
Next articleक्या कप्तान रोहित शर्मा खेलेंगे सिडनी टेस्ट? सीरीज के निर्णायक मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI में हो सकता है बड़ा बदलाव
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।