Home आवाज़ न्यूज़ लखनऊ: आपसी विवाद में मां और चार बहनों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: आपसी विवाद में मां और चार बहनों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

लखनऊ के होटल शरणजीत में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां आरोपी अरशद (उम्र 24) ने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी है।

लखनऊ के एक होटल में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, पुलिस ने थाना नाका क्षेत्र में स्थित होटल शरणजीत में अपनी मां और चार बहनों की हत्या के आरोप में 24 वर्षीय अरशद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इस मामले में विस्तृत जांच और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया, “आज होटल शरण जीत के एक कमरे में पांच लोगों के शव मिलने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगरा निवासी करीब 24 वर्षीय अरशद नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में ही उसने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपनी चार बहनों और मां की हत्या कर दी है। आगे की पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच जारी है।”

पुलिस ने आसमा (मां) और बहनों रहमीन (18), अलशिया (19) और 16 और 9 साल की दो अन्य नाबालिग बहनों के शव बरामद कर लिए हैं। अरशद इस्लाम नगर, टिहरी बगियार, कुबेरपुर, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश का निवासी है और उसे हत्या के बाद घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया।

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने कहा, “…पांच लोगों के शव मिले हैं – चार लड़कियां और उनकी मां। होटल स्टाफ ने बताया कि वे 30 दिसंबर को यहां आए थे और उनके भाई, पिता भी वहां थे। मामले की आगे जांच की जा रही है…”

The post लखनऊ: आपसी विवाद में मां और चार बहनों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article2025 का आगमन: भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन सहित इन देशों ने किया नए साल का स्वागत
Next articleआतिशी का दावा, उपराज्यपाल ने मंदिर गिराने का आदेश दिया, बताया ‘सस्ती राजनीति’
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।