Home आवाज़ न्यूज़ दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लिखी चिट्ठी, बीजेपी...

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लिखी चिट्ठी, बीजेपी नेताओं पर लगाए आरोप, पूछे ये सवाल..

0
🔊 खबर सुनें

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नए साल पर RSS के प्रमुख मोहन भागवत को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इसमें बीजेपी नेताओं पर हमला बोलते हुए मोहन भागवत से कई सवाल पूछे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत लगातार गर्म होती जा रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नए साल पर RSS के प्रमुख मोहन भागवत को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस चिट्ठी में बीजेपी नेताओं पर हमला बोलते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि क्या RSS बीजेपी के तमाम गलत कामों का समर्थन करती है? और क्या RSS वोट खरीदने का भी समर्थन करती है?

बताए चले कि दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं। इससे पहले दिल्ली की बात करे तो यहाँ सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच चुकी है। वहीं यह पहली बार नहीं है जब अरविन्द केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी हो। अरविन्द केजरीवाल इससे पहले भी कई बार मोहन भागवत को चिट्ठी लिखकर बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोल चुके हैं।

अरविंद केजरीवाल के सवाल..
1- बीजेपी ने पिछले दिनों में जो भी गलत किया है क्या RSS उसका समर्थन करती है?
2- बीजेपी के नेता खुलकर पैसे बांटने का काम कर रहे हैं, क्या RSS वोट खरीदने का भी समर्थन करती है?
3- बड़े स्तर पर लगातार दलित और साथ ही पूर्वांचली वोट काटे जा रहे हैं क्या RSS को लगता है कि ये जनतंत्र के लिए सही है?
4- क्या RSS को अभी भी ये नहीं लगता कि बीजेपी जनतंत्र को लगातार कमजोर कर रही है?

The post दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लिखी चिट्ठी, बीजेपी नेताओं पर लगाए आरोप, पूछे ये सवाल.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबलिया: संजय निषाद के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में इतने घायल
Next articleकन्नौज: 8 साल से कागजों में मृत बुजुर्ग को खुद जिंदा घोषित कराने के लिए पहुंचा डीएम कार्यालय
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।