Home आवाज़ न्यूज़ हरियाणा: फरीदाबाद में 8 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा: फरीदाबाद में 8 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

हरियाणा: पुलिस ने बताया कि लड़की की काउंसलिंग के बाद आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 55 वर्षीय एक व्यक्ति को उसी बिल्डिंग में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार शाम को उस समय हुई जब बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे।

पीड़िता का परिवार बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रहता है, जबकि आरोपी दूसरी मंजिल पर रहता है – दोनों ही किराएदार हैं। पुलिस के मुताबिक, लड़की के मामा गुरुवार को उसके घर आए थे। कई बार बुलाने के बाद लड़की कथित तौर पर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से नीचे आ गई, जहां आरोपी उदय रहता था। इसके बाद लड़की ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बारे में बताया, जिसके बाद नाबालिग के माता-पिता घर आए और पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। बाद में रात में पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

The post हरियाणा: फरीदाबाद में 8 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभारत ने मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
Next articleकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मांगी माफी,मीराबाई पर दिया था आपत्तिजनक बयान..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।