Home आवाज़ न्यूज़ लखनऊ: लखनऊ में विधानसभा के सामने कांग्रेस नेताओं का जबरदस्त प्रदर्शन, कई...

लखनऊ: लखनऊ में विधानसभा के सामने कांग्रेस नेताओं का जबरदस्त प्रदर्शन, कई गिरफ्तार..

0
🔊 खबर सुनें

कांग्रेस ने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान आज विधान भवन के घेराव की घोषणा की थी। विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं को लखनऊ बुलाया गया था। कांग्रेसियों ने लखनऊ में प्रदर्शन शुरू किया तो पुलिस ने भी गिरफ्तारी शुरू कर दी।

कांग्रेस ने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान आज विधान भवन के घेराव की घोषणा की थी। विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं को लखनऊ बुलाया गया था। कांग्रेसियों ने लखनऊ में प्रदर्शन शुरू किया तो पुलिस ने भी गिरफ्तारी शुरू कर दी। इसी दौरान प्रदर्शन के बीच पुलिस ने कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय के बाहर व आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, बैरीकेडिंग भी लगाई गई हैं। वही दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आरोप है कि सरकार पुलिस के माध्यम से कार्यकर्ताओं को लगातार डरा-धमका कर रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने ये भी कहा की पार्टी मुख्यालय के बाहर पुलिस ने नुकीली बैरीकेडिंग कार्यकर्ताओं की हत्या की साजिश के तहत लगाई गई है। कार्यकर्ताओं की जान लेने के लिए ऐसी बैरीकेडिंग लगाई गई है।

अजय राय प्रदेश की सरकार पर हमलावर रुख रखते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार इस तरह के नुकीले भाले वाली बैरीकेडिंग लगाकर किसी आंदोलन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न जिलों में नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर दबाव बनाया जा रहा है ,और कार्यकर्ताओं की हत्या की भी साजिश की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष राय ने कहा कि कांग्रेस विधान भवन के घेराव से बिलकुल भी पीछे नहीं हटेगी। तय कार्यक्रम के अनुरूप कार्यकर्ता बिजली के निजीकरण, बेरोजगारी, महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर विधान भवन का घेराव करने के लिए कूच करेंगे। कांग्रेस सरकार के तानाशाही रवैये के विरुद्ध आवाज बुलंद करेगी, और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

The post लखनऊ: लखनऊ में विधानसभा के सामने कांग्रेस नेताओं का जबरदस्त प्रदर्शन, कई गिरफ्तार.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराजस्थान: बीकानेर की फील्ड फायरिंग रेंज में तोप अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, 2 जवानो की मौत और एक घायल..
Next articleसंभल: बिजली विभाग ने सपा सांसद जिया उर रहमान के आवास की जांच की, बिजली चोरी के आरोप में FIR दर्ज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।