शाहगंज जौनपुर
स्थानीय थाना क्षेत्र के सबरहद (इमरानगंज) स्थित ईडन पब्लिक स्कूल एवं नूरजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया,इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक परवेज आलम भुट्टो ने मुख्य अतिथि लेखक और इतिहासकार शहनवाज अहमद कादरी का स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर स्वागत किया,कार्यक्रम के दौरान ईडन पब्लिक स्कूल,नूरजहां गर्ल्स कॉलेज और शाहीन किड्स के छात्र एवं छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए स्कूल प्रबंधक परवेज़ आलम भुट्टो ने कहा कि आज के नए दौर में देश की बेटियां बेटों से आगे निकल रही हैं,आज बेटियां डाक्टर प्रोफेसर से लेकर पायलट और वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि देश की सुरक्षा के लिए सेना में शामिल होकर बेटों के साथ कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ रही हैं,ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हम उन्हें एक सुरक्षित माहौल दें जहां बेटियां बिना किसी डर के आगे बढ़ सकें,शिक्षा के बढ़ते व्यवसाय को लेकर परवेज आलम ने कहा कि इसके लिए सरकारें जिम्मेदार हैं,अगर सरकार शिक्षा के स्तर को बढ़ाने पर ध्यान देती तो आज यह दिन न देखना पड़ता
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नैयर आलम, नजमुस साकिब,मुशीर अहमद,इफ्तेखार अहमद और शेख कुतुबुद्दीन का प्रबंधक परवेज आलम भुट्टो के द्वारा स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया,इस दौरान ईडन स्कूल के प्रिंसिपल नजरुल इस्लाम,नूरजहां कॉलेज की प्रिंसिपल मदीना बानो,शाहीन किड्स की इंचार्ज जरीन शेख समेत स्कूल अध्यापक एवं अध्यापिकाओं समेत अन्य लोग उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन फरहत सिद्दीकी के किया तो अंत में प्रबंधक ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |








