Home आवाज़ न्यूज़ भाजपा की वॉशिंग मशीन में सब कुछ साफ हो जाता है, अजित...

भाजपा की वॉशिंग मशीन में सब कुछ साफ हो जाता है, अजित पवार मामले में विपक्ष का तंज..

0
🔊 खबर सुनें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बड़ी राहत मिली है। आयकर विभाग ने 2021 के बेनामी मामले में जब्त की गई उनकी सभी संपत्तियों को शुक्रवार को क्लियर कर दिया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बड़ी राहत मिली है। आयकर विभाग द्वारा 2021 के बेनामी मामले में जब्त की गई उनकी सभी संपत्तियों को शुक्रवार को क्लियर कर दिया गया है। इस मामले में विपक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है, अजित पवार को दिल्ली में बेनामी संपत्ति लेनदेन अपीलीय न्यायाधिकरण द्वारा राहत दे दी गई है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार को बड़ी राहत मिली है। आयकर विभाग द्वारा 2021 के बेनामी मामले में जब्त की गई उनकी सभी संपत्तियों को शुक्रवार को क्लियर कर दिया। दरअसल, पवार को दिल्ली में बेनामी संपत्ति लेनदेन अपीलीय न्यायाधिकरण द्वारा राहत दी गई है। न्यायाधिकरण ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ बेनामी संपत्ति के स्वामित्व के आरोपों को खारिज कर दिया गया है। अब इस पूरे मामले पर विपक्ष भाजपा पर जमकर निशाना साध रहा है। विपक्ष का कहना है कि भाजपा की वॉशिंग मशीन में सब साफ हो जाते हैं जो भाजपा की वाशिंग मशीन में गया समझो साफ़ सुथरा हुआ।

क्या कहा संजय राउत ने ?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को इनकम टैक्स से क्लीन चिट मिलने को लेकर संजय राउत ने जमकर हमला बोला। संजय राउत ने कहा कि भाजपा से हाथ मिलाइए और उसके बाद सब साफ हो जाता है। संजय राउत ने कहा अजित पवार भी भाजपा की वॉशिंग मशीन में साफ हो गए। अजित पवार ने गुरुवार को ही महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

2021 में हुई थी एक हजार करोड़ की संपत्ति सीज
अक्तूबर 2021 में अधिकारियों ने बेनामी संपत्ति रोकथाम अधिनियम (PBPP) के तहत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां सीज कीं थी । इस कार्रवाई में महाराष्ट्र और मुंबई में अजित पवार से जुड़े लोगों के आवासों और कार्यालयों की तलाशी शामिल थी, जिसमें उनके रिश्तेदार, बहनें और करीबी सहयोगी शामिल थे।

The post भाजपा की वॉशिंग मशीन में सब कुछ साफ हो जाता है, अजित पवार मामले में विपक्ष का तंज.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleBPSC विरोध प्रदर्शन: खान सर को पटना के गर्दनीबाग थाने से किया गया रिहा
Next articleमहाराष्ट्र में MVA को बड़ा झटका: अबू आज़मी का ऐलान, समाजवादी पार्टी गठबंधन से बाहर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।