Home आवाज़ न्यूज़ पीलीभीत: तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराकर खाई में गिरने छह...

पीलीभीत: तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराकर खाई में गिरने छह लोगों की मौत, चार घायल

0
🔊 खबर सुनें

पीलीभीत में हुए एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई और पलट गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। कार सवार लोग सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदोई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद उत्तराखंड के खटीमा इलाके में जा रहे थे।

यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ और मृतकों की पहचान खटीमा के गोटिया निवासी शरीफ, नजीर की पत्नी मुन्नी, राकिब, मंजूर अहमद, अमरिया थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा गांव निवासी बाबू उद्दीन और कार चालक के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में खटीमा के जमौर निवासी गुलाम अहमद, रईस अहमद, अमरिया थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा गांव निवासी बाबूउद्दीन की पत्नी जाफरी और पोटा खमरिया गांव निवासी अमजदी बेगम शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, न्यूरिया, सदर कोतवाली और सुनगढ़ी थानों की पुलिस के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। खटीमा निवासी मंजूर अहमद की बेटी हुस्ना बी का निकाह सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदोई गांव निवासी अनवर से तय हुआ है। निकाह के बाद गुरुवार को अनवर के यहां दावत का आयोजन था। दावत में शामिल होने के लिए दुल्हन पक्ष के लोग आए हुए थे।

The post पीलीभीत: तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराकर खाई में गिरने छह लोगों की मौत, चार घायल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleवाराणसी जाने वाली ट्रेन में ‘सीट विवाद’ को लेकर 23 वर्षीय युवक की हत्या, पुलिस ने कहा ये
Next articleलखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस और टैंकर में टक्कर, 8 की मौत, 19 घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।