Home आवाज़ न्यूज़ देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को...

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को मिला ये पद..

0
🔊 खबर सुनें

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आज विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया।

BJP नेता देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. बुधवार को बीजेपी की विधायक दल की बैठक में फडणवीस के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया. महाराष्ट्र में पिछले 11 दिन से महाराष्ट्र के नए सीएम को लेकर सस्पेंस चल रहा था. वही दूसरी ओर शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद मिलेगा।

महायुति गठबंधन के नेता बुधवार शाम साढ़े तीन बजे के करीब राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। कल मुंबई के आजाद मैदान में सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को जारी हो गए थे, लेकिन एक हफ्ता बीतने के बाद भी सीएम के नाम का एलान नहीं किया गया था। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते चर्चा थी कि भाजपा का ही सीएम बनेगा, लेकिन इसे लेकर गठबंधन में कुछ मतभेद रहे। हालांकि कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने साफ कहा कि उन्हें भाजपा नेतृत्व का फैसला मंजूर होगा, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि राज्य की जनता उन्हें मुख्यमंत्री चाहती है।

शपथ ग्रहण समारोह कल
महायुति की बैठक में एकनाथ शिंदे और अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाने पर सहमति बनी है। दोपहर 3.30 बजे फडणवीस, शिंदे और अजित पवार राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होगा। मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम शपथ लेंगे। इनके साथ दर्जनों विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

The post देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को मिला ये पद.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराहुल गांधी का संभल दौरा: गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष वापस लौटे दिल्ली
Next articleजम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के बेस पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, तलाशी अभियान जारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।