Home आवाज़ न्यूज़ भदोही: पत्नी के लव अफेयर से परेशान पति ने दुधमुंही बच्चियों को...

भदोही: पत्नी के लव अफेयर से परेशान पति ने दुधमुंही बच्चियों को जहर देकर किया ये काम..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के बेजवां पाही उगापुर में सोमवार की सुबह एक पिता ने अपनी दो जुड़वा अबोध बच्चियों को दूध में जहर देने के बाद खुद आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।

भदोही जिले में एक खाैफनाक वारदात सामने आयी है , सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पिता ने पहले दुधमुंही बच्चियों को जहर दिया फिर उसके बाद घर से बाहर जाकर एक पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल तीनों लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ।

भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के बेजवां पाही उगापुर में पहले एक पिता ने अपनी दो जुड़वा अबोध बच्चियों को दूध में जहर दे दिया उसके बाद खुद आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। एक साथ तीन मौत से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नीका किसी दुसरे के साथ लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था , मौका पाकर वह किसी सुर के साथ भाग गयी थी, जिससे पति अवसाद में था और ये खौफनाक कदम उठा लिया।

सुबह सुबह उसका शव देखते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखा गया तो इधर घर में उसकी दोनो बेटियां भी बिस्तर पर मरणासन्न पड़ी थीं। घटना की जानकारी होते ही सीओ अजय चौहान समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

The post भदोही: पत्नी के लव अफेयर से परेशान पति ने दुधमुंही बच्चियों को जहर देकर किया ये काम.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleगूगल मैप्स की वजह से अधूरे फ्लाईओवर पर पहुंची कार, 3 लोगों की मौत
Next articleसंभल हिंसा: पुलिस का एक्शन, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर FIR, हिंसा भड़काने का आरोप..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।