Home आवाज़ न्यूज़ संभल विवाद: यह लोकतंत्र पर हमला ,संभल की घटना पर भड़के केंद्रीय...

संभल विवाद: यह लोकतंत्र पर हमला ,संभल की घटना पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह..

0
🔊 खबर सुनें

गिरिराज सिंह ने कहा कि कानून के तहत सर्वे की टीम वहां पर गई थी,अगर कानून पर हमला है, तो यह सीधी तरह से लोकतंत्र पर हमला है।

उत्तर प्रदेश के संभल में सर्वे टीम पर हमले के बाद सियासत बहुत ज़्यादा गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब देश में जिहादी लोग शरिया कानून स्थापित करना चाहते हैं। कुछ ऐसे लोग भारत के लोकतंत्र को खत्म कर शरिया कानून स्थापित करना चाहते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि कानून के तहत सर्वे की टीम वहां पर गई थी। अगर कानून पर हमला है, तो यह सीधी तरह से लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र सहित पूरे भारत पर हमला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस हमले को देश किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा , उपद्रवियों पर जल जल्द बहुत बड़ा एक्शन होने वाला है।

अपने बयान में गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षी दल चाहते हैं कि देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति हो, इतनी बड़ी घटना हो गयी लेकिन अभी तक कांग्रेस की जुबान बंद है ,उनके सरे नेता किसी बिल में जाकर चिप गए है । इससे साफ साफ़ यह जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस भी उन लोगों के समर्थन में है। अब कांग्रेस विपक्ष के भी लायक भी नहीं है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस की यह पुरानी नीति है। देश के बाहर जाएंगे भारत को गाली देंगे। दक्षिण में जाएंगे उत्तर को गाली देंगे। कांग्रेस देश को टुकड़े-टुकड़े में बांटना चाहती है।

The post संभल विवाद: यह लोकतंत्र पर हमला ,संभल की घटना पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबरेली में दर्दनाक हादसा: नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौत ,अधूरा था पुल
Next articleBGT- IND VS AUS: विराट कोहली के अर्धशतक के बाद 400 के पार पहुंचा भारत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।