Home जौनपुर Jaunpur News देव दीपावली को 51 हजार दीयों से जगमग होगा मां...

Jaunpur News देव दीपावली को 51 हजार दीयों से जगमग होगा मां शीतला धाम का पोखरा

0
🔊 खबर सुनें

  Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। 15 नवंबर की सायंकाल देव दीपावली के मद्देनजर ऐतिहासिक चौकियां धाम का तालाब 51 हजार मिट्टी के दीयों से जगमग होगा। साथ ही गोमती किनारे अन्य घाटों को भी जगमग किया जाएगा। इनमें विजर्सन घाट, गोपी घाट, हनुमान घाट आदि जगहों पर मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। शाही पुल से सद्भावना पुल तक नदी तट को झालरों से सजाया गया है।

देव दीपावली पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। सुबह जहां घाटों पर स्नान के लिए लोग उमड़ेंगे, वहीं शाम को दीपों की सजावट होगी। कुछ वर्षों से जौनपुर का देव दीपावली महोत्सव लगातार वृहद रूप लेता जा रहा है। गोपी घाट, विसर्जन घाट, सूरज घाट पर विविध कार्यक्रम होंगे। नगर पालिका की ओर से घाटों की साफ-सफाई के अलावा झालरों की सजावट कराई गई है। शाही पुल और सद्भावना पुल पर लगी लाइटों की भी मरम्मत करा दी गई है। झालर और दीपों के साथ उनकी रोशनी भी कार्यक्रम में और भव्यता लाएगी। स्वच्छ गोमती अभियान की ओर से गोपी घाट पर गोमती आरती का आयोजन किया गया है। शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम स्थित सरोवर पर अलौकिक छटा बिखरेगी। शीतला माता मंदिर परिसर की सफाई कराने के साथ पानी भरवा दिया गया है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे झालरों और 51 हजार दीपों से सुसज्जित करने की तैयारी है। देव दीपावली के एक दिन पूर्व ही अनिरुद्धाचार्य महाराज का आगमन हो गया है।

वह मां शीतला का दर्शन-पूजन किए। 15 नवंबर को देव दीपावली के दिन गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का आगमन होगा। गोकुल घाट पर पांच हजार दीपक जाएंगे। इसके अलावा देव दीपावली समिति की तरफ से विसर्जन घाट पर 21 हजार दीपक जलाए जाएंगे। यहां सफाई, लाइटिंग आदि की व्यवस्था की गई है।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सभी घाटों पर सफाई के साथ झालर की व्यवस्था की गई है। दीपक जलाने का काम विभिन्न संस्थाएं कर रही हैं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleग्रेटर नोएडा के डॉक्टर ने 7 साल के बच्चे की गलत आंख में की सर्जरी, परिवार ने लगाया बड़ा आरोप
Next articleJaunpur News जौनपुर जिले मेंट्रेन के चपेट में आने से 63वर्षीय अधेड़ की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।