Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर जिले मेंट्रेन के चपेट में आने से 63वर्षीय अधेड़...

Jaunpur News जौनपुर जिले मेंट्रेन के चपेट में आने से 63वर्षीय अधेड़ की मौत

0
🔊 खबर सुनें

 

Aawaz News 

जलालपुर।हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के जलालपुर थानागद्दी मार्ग स्थित गेट संख्या 30सी पर गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे अप लाइन पर वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही गंगा ताप्ती ट्रेन के चपेट में आने से 63 वर्षीय लालमन यादव निवासी वनपुरवा मझगवा कला की मौत हो गई।शव रेलवे ट्रैक पर पड़े रहने के कारण कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस को 47 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।शव ट्रैक से हटाया गया तब ट्रेन को रवाना किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मुंबई में शिक्षक थे तीन साल पहले रिटायर हुए थे। और दो दिन पूर्व ही मुंबई से घर आए थे।गांव के ही एक व्यक्ति की कार में बैठकर जलालपुर की तरफ जा रहे थे क्रासिंग बंद रहने से कार काफी पीछे खड़ी हुई तो वह पान खाने की बात बोलकर कार से उतरकर क्रासिंग के पास पहुंच कर बूम के पास खड़े तभी यह घटना हो गई।सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अचानक हुई इस घटना से परिजनों में रोना पीटना मच गया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News देव दीपावली को 51 हजार दीयों से जगमग होगा मां शीतला धाम का पोखरा
Next articleJaunpur News ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के घर पहुंचे राज्यमंत्री परिजनों से मुलाकात करके बंधाये ढांढस, सम्भव मदद का दिया आश्वासन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।