Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर के डीएम का निर्देश छात्र छात्राओ के जल्द बनाये...

Jaunpur News जौनपुर के डीएम का निर्देश छात्र छात्राओ के जल्द बनाये जाए आधार कार्ड

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 Aawaz News 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News: जौनपुर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 3485 ने आजमाई किस्मत; 1047 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, कायाकल्प, मिशन प्रेरणा फेस-2, निपुण भारत के क्रियान्वयन की समीक्षा की ।  

जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में फर्नीचर, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के संदर्भ में जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित मीनू के अनुसार मिड डे मील बच्चों को दिया जाए।  जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला पूर्ति अधिकारी और अभिहित अधिकारी के द्वारा कस्तूरबा गांधी और मिड डे मील के खाद्यान्न की जाँच की जाए। सभी विद्यालयों में सहजन, नींबू, करी पत्ता, करौंदा आदि के वृक्ष लगाए जाने के निर्देश दिए गए। 

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में बच्चों का नामांकन हो गया है और उनका आधार कार्ड नहीं बना है उनका आधार कार्ड अवश्य बनवाना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूराम गंगवार, डायट प्राचार्य, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबिहार: एक और पुल ढहा, तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश कुमार पर साधा निशाना
Next articleJaunpur News शाहगंज में छात्र संसद का आयोजन , विधायक ने विद्यालय को दस लाख अनुदान का किया वादा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।