Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर के डीएम का कमाल ,15 साल के ज़मीनी विवाद...

Jaunpur News जौनपुर के डीएम का कमाल ,15 साल के ज़मीनी विवाद का कराया निस्तारण ।

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 डीएम ने 15 साल पुराने जमीन विवाद का किया निस्तारण, चार भाइयों के बीच करवाया सुलह

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर में समाधान दिवस: डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियाद, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Aawaz News संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जफराबाद (जौनपुर)। समाधान दिवस पर रविवार को अचानक स्थानीय थाने पर पहुंचे डीएम ने चार भाइयों के वर्षों पुराने विवाद को सुलझवाया। उन चारों के बीच सुलह हो गया। जिलाधिकारी राजेपुर गांव निवासी चार भाइयों श्रीपत यादव, रामपत यादव, लालबहादुर यादव तथा विजय बहादुर यादव को बुलाया, उनके विवाद की पूरी जानकारी लिया। चारों के बीच मुंबई के कुछ प्रॉपर्टी के विवाद का झगड़ा इतना बढ़ा की गांव की 15 वर्षों से 14 बीघा जमीन झगड़े के कारण परती पड़ी रही।

डीएम ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए चारो भाइयों को बुलाया। उन्हें काफी देर तक समझाया।डीएम के काफी समझाने के बाद चारों  भाइयों ने आपस मे सुलह समझौता कर लिया।चारो भाईयों ने कागज पर जमीन का नक्सा बनाकर मौके पर ही गोटी डालकर समझौता कर लिया।डीएम द्वारा इतने पुराने विवाद का निस्तारण चर्चा में है। दूसरा मामला महरुपुर गांव के जमीनी तथा घर के विवाद को भी डीएम साहब ने सुना।उक्त विवाद राजमणि चौहान व सुमित चौहान के बीच जमीन व घर को लेकर विवाद था।डीएम ने दोनो को समझाया।दोनो को आदेश दिया कि जमीन को आधा आधा जोते बोए।इसके अलावा राजमणि को प्रधानमंत्री आवास मिला है।वह अपना आवास बनवाये। उन्होंने जयप्रकाश यादव को आदेश दिया कि आदेश के क्रम में कार्यवाही कराये। समाधान दिवस पर इंस्पेक्टर क्राइम सजंय कुमार सिंह, एस आई धनुषधारी पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News मछली शहर मेंपूजा महासमिति के विवाद क हुआ इतिश्री
Next articleJaunpur News सरदार भगत सिंह की मनाई गई जयंती
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।