Home आवाज़ न्यूज़ #Jaunpur News तेज रफ्तार ऑटो की चपेट से बाइक सवार पुलिसकर्मी घायल

#Jaunpur News तेज रफ्तार ऑटो की चपेट से बाइक सवार पुलिसकर्मी घायल

0
🔊 खबर सुनें

 

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Aawaz News 

खेतासराय(जौनपुर)। थाना के निकटनायरा पेट्रोल पंप पर बाइक से पेट्रोल भराने जा रहे थे दीवान की बाइक में ऑटो रिक्शा चालक ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते वह घायल हो गए जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मऊ जनपद घोषी थाना क्षेत्र के मानिकपुर रसना गांव निवासी सुमित उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र मिश्री लाल जनपद के खेतासराय थाने पर तैनात है। शुक्रवार शाम बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए थाने से कुछ दूरी पर पेट्रोल टंकी पर गए हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो रिवशा लेकर जा रहे चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया जिसके चलते वह घायल हो गए। जैसे यह खबर साथी जवानों को मिली तुरंत थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने 108 नंबर एंबुलेंस के कर्मचारियों के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पर एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला तथा भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव साथी जवान शुभम सिंह को लेकर पहुंच गए।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली में जालसाजी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Next article#Jaunpur News जंगली जानवरों के हमले से आधा दर्जन घायल ,ग्रामीण भयभीत, लाठी डंडा लेकर बच्चों को छोड़ रहे विद्यालय
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।