Home आवाज़ न्यूज़ इटावा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी ट्रक में कार के घुसने से कम...

इटावा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी ट्रक में कार के घुसने से कम से कम चार लोगों की मौत

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ। इकदिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आगरा से आ रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पिलखर गांव के पास हुआ। कार में एक बच्चे समेत कुल छह लोग सवार थे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ। इकदिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: गुजरात के भावनगर-सोमनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार एसयूवी टकराई , सात लोगों की मौत

इससे पहले मंगलवार रात बुलंदशहर के पहासू पंद्राबल मार्ग पर चौढेरा काली नदी पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

The post इटावा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी ट्रक में कार के घुसने से कम से कम चार लोगों की मौत appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभारत बंद LIVE अपडेट: बिहार के जहानाबाद में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
Next articleभारत बंद 2024: आरा-बक्सर में ट्रेनें रोकी गईं, पंजाब में बाजार खुले; SC के आरक्षण फैसले के खिलाफ देश में क्या हो रहा है?
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।