Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News दबंगो ने महिलाओ को मारपीट कर जलाया उनका छप्पर,महिलाए झुलसी...

Jaunpur News दबंगो ने महिलाओ को मारपीट कर जलाया उनका छप्पर,महिलाए झुलसी उपचार जारी दबंग गिरफ्तार गये जेल

0
🔊 खबर सुनें

 

 Aawaz News सु जीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। जनपद के थाना शाहगंज में दबंगो द्वारा कारित की गई एक घटना ने यह संकेत दे दिया है कि जिले में दबंगो और अपरिधियों के अन्दर न तो कानून का कोई डर है नहीं जिले की पुलिस का कोई भय है दबंग और अपराधी किस्म के लोग जब जहां चाहते है जघन्य अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे होते है। जी हां ताजा घटना शाहगंज क्षेत्र स्थित ग्राम सबरहद की है जहां पर दबंगो ने पड़ोस की महिलाओ को मारापीटा और जिन्दा जलाने के लिए उनके मड़हे में आग लगा दी है जिससे दो महिलाएं आग से झुलस गयी है उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

यहां बता दे कि जमीनी विवाद को लेकर दबंग  1. लल्लन प्रसाद पुत्र श्यामराज  2. आजाद पुत्र राधेश्याम निवासीगण सबरहद थाना शाहगंज का अपने पड़ोस की महिला रंजना आदि से जमीन सम्बन्धित विवाद चल रहा था।  दबगों ने इसी रंजिश को लेकर पड़ोसी महिलाओ पर हमला कर दिया और उनको बुरी तरह से मारापीटा इसके बाद जिन्दा जलाने की नीयत से पड़ोसी महिलाओ के छप्पर को आग के हवाले कर दिया जिसमें महिलाओ झुलस गयी है।

घटना की खबर वायरल होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मड़हा जल कर राख हो गया था आग से झुलसी महिलाओ को उपचार हेतु भेजने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुअसं 265/ 24 धारा 191(2),74, 326(छ), 115 (2), 352, 351(3), 324(4) भारतीय न्याय संहिता -2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर अपराध कारित करने वाले दबंगो में से दो लोगो को 1- लल्लन प्रसाद पुत्र श्यामराज  2. आजाद पुत्र राधेश्याम निवासीगण सबरहद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। हलांकि घटना के बाद पुलिस अब गिरफ्तारी कर अपनी जिम्मेदारी से खुद को मुक्त भले ही मान रही है लेकिन इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली उसकी पुलिसिंग पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News:सल्तनत बहादुर महाविद्यालय द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई
Next articleJaunpur News निगोह बाजार की सड़क की दुर्दशा : 10 वर्षों से कीचड़ और अव्यवस्था का सामना कर रहे व्यापारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।