Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News ग्राम्य विकास के जन सूचना अधिकारियों को राज्य सूचना आयुक्त...

Jaunpur News ग्राम्य विकास के जन सूचना अधिकारियों को राज्य सूचना आयुक्त ने दिये निर्देश

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Aawaz News ग्राम्य विकास के जन सूचना अधिकारियों को राज्य सूचना आयुक्त ने दिये निर्देश

 सु जीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर में राजस्व वसूली और लंबित मामलों की समीक्षा, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जौनपुर। सूचना आयुक्त डॉ0 दिलीप अग्निहोत्री ने लोक निर्माण विभाग डाक बंगले पर ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से खण्ड विकास अधिकारी बक्शा पीयूष त्रिपाठी, करंजाकला रामदुलार, धर्मापुर कृष्णमोहन यादव तथा जिला विकास कार्यालय के जनसूचना सहायक कमरुल के साथ बैठक करके विभागीय मार्गदर्शन दिया। उन्होंने जनसूचना का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश देते हुये कहा कि गांव की साधारण दिखने वाली समस्याओं का समय से निदान न हो तो अक्सर वह बड़े विवाद का कारण बनती है, इससे स्थानीय समाज और प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम विकास के जन सूचना अधिकारी ऐसी समस्याओं के समाधान में अपने स्तर से सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि गरीब, वंचित और किसानों को न्यूनतम समय में जन सूचना देनी चाहिए। यह भी प्रयास होना चाहिए कि इसके लिए किसानों को परेशान न होना पड़े। इस अवसर पर जिला विकास कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी, खंड विकास अधिकारी बक्शा, करंजाकला, धर्मापुर, जिला विकास कार्यालय के जनसूचना सहायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पुलिस ने तीन दिन में ही खोल दिया महराजगंज में हुई हत्याकांड का राज
Next articleJaunpur News जौनपुर जिले में नहर में बहती मिल रही हैं लाशें, कल दो मिली एक आज ,लोग सहमे
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।