Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur Newsकृषि गोष्ठी का आयोजन, किसानो को दी गई योजनाओं की जानकारी

Jaunpur Newsकृषि गोष्ठी का आयोजन, किसानो को दी गई योजनाओं की जानकारी

0
🔊 खबर सुनें

 

aawaz news

बरसठी  (जौनपुर ) विकास खंड सभागार में शनिवार को कृषि विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि गोष्ठी में सैकड़ो किसानों ने भाग लिया। किसानों को संबोधित करते हुए अपर जिला कृषि अधिकारी रविन्द्र पाल ने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, कृषि विविधीकरण एवं ऊसर सुधार जिप्सम के लाभ के बारे में जानकारी दिया। वही विषय वस्तु विशेषज्ञ शिवानन्द मौर्य ने सोलर पंप, फार्मर रजिस्ट्री, किसान कार्ड, फसल बीमा, रासायनिक कीटनाशकों के दुष्प्रभाव, खरपतवार व सिंचाई प्रबंधन पर जानकारी दिया। उपस्थित किसानों को वृक्षारोपण, पीएम किसान सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद सिंह ने किया। गोष्ठी के पूर्व आए हुए सभी मंचासीन लोगो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर एडीओ एजी सर्वेश पाल, प्रभारी सुभाष पाल, रमेशचंद्र मौर्या, हरिश्याम पांडेय, ज्ञानेंद्र वर्मा सहित ब्लॉक के सभी कृषि कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजम्मू-कश्मीर: डोडा पुलिस ने जारी किए 3 आतंकवादियों के स्केच, जानकारी देने वाले को मिलेंगे इतने लाख रुपये
Next articleJaunpur News गरजा बुलडोजर तहसीलदार ने मुक्त कराया आठ घरों के रास्ते वाली सरकारी जमीन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।