Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News धान की रोपाई करते समय 11 केवी तार के चपेट...

Jaunpur News धान की रोपाई करते समय 11 केवी तार के चपेट में युवती झुलसी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Aawaz News 

खेतासराय(जौनपुर) 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर में ट्रेन की चपेट में आने से बारात में आए 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में मिला शव

बिजली महकमा की लापरवाही से 11 केवी वोल्टेज तार के चपेट में रविवार को मानीकला में धान की रोपाई के दौरान एक युवती बुरी तरह झुलस गई । आनन फानन में परिजनों ने निजीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया । घटना के बाद से बिजली महकमा के प्रति लोगों में गहरा आक्रोश है । विभाग की समय समय पर पेट्रोलिंग महज़ खानापूर्ति साबित हो रही है । 

बताया जाता है कि उक्त गांव के गुरैनी मार्ग पर नियाज़ नेशनल स्कूल के पीछे लालता बिंद की 18 वर्षीय पुत्री लक्ष्मीना अपने परिवार के साथ रविवार की दोपहर खेत में धान की रोपाई कर रहे थे । जमीन से क़रीब तीन फिट की दूरी की ऊँचाई से 11 हज़ार वोल्टेज का तार गुजरा है । तार के अचानक चपेट में आने से झुलस गई । उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । डाक्टरों के अनुसार वह लगभग 45 प्रतिशत झुलसी है । 

ग्रामीणों की मानी जाए तो 11 केवी के लटक रहे तार से पूर्व में दो हादसे हुए फ़िर भी महकमा को जूं नही रेगा । बारिश के मौसम में विधुत विभाग अभियान चलाकर पेड़ो की शाखों की कटाई छटाई के साथ गहन पेट्रोलिंग हो रही है फ़िर भी विभाग गहन निद्रा में जो सवाल खड़ा कर रहा है । क्या महकमा को किसी के मौत का इंतज़ार है? 

इस सम्बन्ध में एसडीओ अजीत कुमार यादव से कई बार रिंग मिला गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ रहा ।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article2023-24 में कुतुब मीनार बन जाएगा विदेशियों द्वारा भारत में दूसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला स्थल: रिपोर्ट
Next article2024 लोकसभा चुनाव में मिली हार पर बोले योगी आदित्यनाथ, कहा ‘अति आत्मविश्वास ने…’
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।