Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News पीडीए विचारधारा से लोगों को जोड़े: सपा

Jaunpur News पीडीए विचारधारा से लोगों को जोड़े: सपा

0
🔊 खबर सुनें

 


Aawaz  News संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में पार्टी के अल्फस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय पर   हुई।  अध्यक्ष   ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दोनों सीटों पर ऐतिहासिक जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है।राकेश मौर्य ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गंभीर होकर बूथ स्तर पर इस अभियान को कामयाब बनाए।पीडीए विचारधारा से लोगों को जोड़कर इसका विस्तार, प्रचार प्रसार से ही लक्ष्य 2027 की सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।पूर्व विधायक श्रद्धा यादव ने भी दोनों सीटों की ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा कि पीडीए पौधरोपण और मतदाता सूची पुनरीक्षण

आवश्यक कार्य है इसे पूरी तन्मयता से अंजाम तक सफलतापूर्वक पहुंचाएं।बैठक में बसपा छोड़कर डा. रामसूरत पटेल, नागेश्वर पटेल और गंगेश सेठ ने जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की। फूल मालाओं से सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले बसपा के वरिष्ठ नेता डा. रामसूरत पटेल और उनके साथियों का  स्वागत किया गया।बैठक को हिसामुद्दीन शाह, महेंद्र यादव, राजन यादव, डा. रामसूरत पटेल, लाल मोहम्मद, राईनी, हीरालाल विश्वकर्मा, पूर्व प्रमुख कैलाशनाथ यादव, दीनानाथ सिंह, राहुल त्रिपाठी, नैपाल यादव, जयप्रकाश प्रिंसु, अजय विश्वकर्मा, मनोज कुमार मौर्य, डा. शिवजीत यादव, संजीव साहू,

अनवारूल हक गुड्डू, कमालुद्दीन अंसारी, हृदयनारायण यादव, राजदेव पाल, जितेंद्र शर्मा, संजय यादव, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, राम अकबाल यादव, रामू मौर्य, सूर्यभान यादव, सोचनराम विश्वकर्मा, अमित गौतम, आनंद गुप्ता, अशोक नायक, शर्मिला यादव, सोनी सेठ, सोनी यादव, अखिलेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया।  संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।  कमाल आजमी, मंजय कनौजिया, प्रदीप शर्मा, महावीर ेयादव, गुलाब यादव रीठी, अखिलेश यादव, भानु मौर्य, अरविंद यादव, शेरबहादुर सिंह, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News गरीब किसान मजदूर की समस्याओं को लेकरकिसान यूनियन तहसील इकाई ने किया प्रदर्शन
Next articleJaunpur News किशोरियों के बोन हेल्थ पर ध्यान दें: डॉ0 मधु शारदा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।