Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News मछली शहर की नवनिर्वाचित सांसद प्रिया सरोज का स्वागत समारोह...

Jaunpur News मछली शहर की नवनिर्वाचित सांसद प्रिया सरोज का स्वागत समारोह संपन्न

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 बरसठी  (जौनपुर ): विकास खंड बरसठी के कटवार बरेठी में आज शुक्रवार शाम 5:00 बजे नवनिर्वाचित सांसद प्रिया सरोज का सांसद चुने जाने पर स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके मुख्य संचालन करता बरेठी ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव रहे। साथ प्रिया सरोज के पिता पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक केराकत तूफानी सरोज को भी समाज वादी पार्टी गठबंधन के नेताओ ने स्वागत किया और मछली शहर सांसद प्रिया सरोज को माला पहना कर बधाई दी गई।
वही प्रिया सरोज ने सबसे पहले संविधान के रचैता बाबा साहेब अंबेडकर व समाज वादी पार्टी के संस्थापक धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर शीश झुकाया। इस दौरान सांसद प्रिया ने अपने लोकसभा की जनता को चुनाव में भरीमतो से जीत दिलाने पर धन्यवाद दिया। 26 वर्षीय सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि संविधान देश के लिए सर्वपरी है। जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता से बचाने के लिए अपील की थी जिसे जिसपर आप ने भरोसा जताया। मछली शहर की समस्या को मैं लोकसभा में उठाऊंगी और अपनी जनता के हक की लड़ाई लडूंगी। अपने पिता के अधूरे पूरे संसदीय क्षेत्र का रुका विकास पुनः शुरुवात कर के विकास को कड़ी को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस दौरान संचालन करता अखिलेश यादव, कांग्रेस पार्टी के नेता कु. शिव बहादुर सिंह, समाज वादी पार्टी के नेता जय हिन्द यादव, जिलाउपाध्यक्ष असरफ अली सद्दाम,सपा नेता कैलाश यादव,सपा नेता पूर्व प्रमुख राजेश यादव,पूर्व प्रधान चंद्रभान यादव,जय प्रकाश यादव (एडवोकेट),राजेंद्र यादव, छोटेलाल यादव, आशीष यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर के एसपी की फिर विभागीय कारवाही,खुटहन में अब राम सुंदर मौर्य, और राजेश्वर पांडे की नियुक्ति
Next articleजौनपुर न्यूज़ _सरपतहा में थाना दिवस का आयोजन कई मामलों का हुआ निस्तारण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।