Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News गोमती नदी का अस्तित्व खतरें, बूंद बूंद पानी को खुद...

Jaunpur News गोमती नदी का अस्तित्व खतरें, बूंद बूंद पानी को खुद तरस रही है आदि गंगा

0
🔊 खबर सुनें

 


आदित्य टाइम्स संवाद 

जौनपुर।जीवन दायिनी आदि गंगा गोमती का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। भीषण गर्मी के चलते मां गोमती की कोख इस तरह सूनी हो गयी है खुद बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है। नदी का यह भयावह दृश्य देखकर हर कोई हैरान परेशान है। लोगो का कहना है कि यदि जल्द ही बारिश नही हुई तो दरिया में रेत उड़ती नजर आयेगी। 

जौनपुर शहर के बीच से बहने वाली गोमती नदी शहर वासियों समेत इसके तटीय इलाके में बसने वालों लोगों की लाइफ लाइन है। लेकिन भीषण गर्मी के चलते यह नदी सूख गयी है। हालात काफी नाजुक दिख रहा है। नदी का 90 फीसदी क्षेत्र बेपानी हो गया है। कही कही पानी दिखाई पड़ रहा है। बड़े बुजुर्ग बताते है आज तक हमने नदी का इतनी खराब हालत कभी नही देखा है। पानी न होने के कारण स्नान ध्यान, पूजा पाठ व कर्मकाण्ड करने वालों को भारी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर ख़बर दबंगों के हमले में प्रधान व उनके भाई सहित परिवार के कई लोग घायल
Next articleKannauj News कन्नौज में पलटी जौनपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस, 40 से अधिक यात्री घायल ,कई गंभीर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।