लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ( सुभासपा ) के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। ओपी राजभर ने प्रदेश की सभी, मण्डल, जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी भंग करने का निर्णय लिया है।

घोसी लोकसभा सीट से मिली हार के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ( सुभासपा ) ने प्रदेश इकाई से लेकर ब्लॉक इकाई तक की सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। पार्टी ने इसकी सूचना सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट करते दी है। पोस्ट में कहा गया है की सुभासपा की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुन्देलखण्ड, पश्चिमांचल की सभी मुख्य इकाई के साथ समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। पोस्ट में यह भी लिखा था कि यह कार्रवाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशनुसार किया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 में सुभासपा को एनडीए गठबंधन में घोसी लोकसभा सीट मिली थी। घोसी लोकसभा सीट से ओपी राजभर ने अपने बेटे अरविंद राजभर को चुनावी मैदान में उतारा था। परंतु उन्हें सपा के राजीव राय से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष ने एक कड़ा कदम लेते हुए प्रदेश की समस्त कार्यकरणी को भंग कर दिया है।
The post चुनाव में हार के बाद ओम प्रकाश राजभर का बड़ा फैसला, पार्टी की सभी इकाइयां की भंग appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |














