जौनपुर। उपजिलाधिकारी न्यायालय में अधिवक्ताओं ने उस समय हंगामा करना शुरू कर दिया, जब एसडीएम सुनील कुमार भारती ने न्यायालय में बैठकर मुकदमों की पुकार करवाने लगे। इतने में सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं ने न्यायालय में पहुंचकर जमकर हंगामा करते हुए न्यायिक कार्य का विरोध करते हुए न्यायालय न चलाने पर अड़ गये। भारी पुलिस बल की उपस्थिति के बीच उपजिलाधिकारी ने स्थिति की नजाकत को भापते हुए न्यायिक कर रोक दिया। तथा वार्ता हेतु
अधिवक्ताओं को बुधवार को अपने चेंबर में आमंत्रित कर दिया। तब कहीं जाकर अधिवक्तागण शांत हुए। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह का कहना था कि तहसील के अधिकारियों के कार्य व्यवहार को लेकर पिछले कुछ दिनों से तहसील न्यायालय का बहिष्कार चल रहा है। तथा मंगलवार को तहसील के वसीका नवीस रमाशंकर सिंह उर्फ रामा सिंह की आकस्मिक निधन को लेकर तहसील बार एसोसिएशन ने एक शोक प्रस्ताव पारित कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया था। किंतु उसके बावजूद भी
उपजिलाधिकारी ने अपने न्यायालय में बैठकर मुकदमों में पुकार करवाकर मुकदमों की सुनवाई करने लगे। जो सरासर अनुचित था। जिसको लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश भड़क गया और इस कार्य का अधिवक्तागण विरोध करने लगे। वहीं दूसरी ओर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती से इस मामले में पूछे जाने पर कहां की आए दिन अधिवक्ताओं का न्यायालय का बहिष्कार किए जाने से वादकारियों का काफी अहित हो रहा है। मामूली सी बात को भी लेकर आए दिन अधिवक्ता हड़ताल कर दे रहे हैं।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया









