Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में योग हेतु शपथ ली गई

Jaunpur News सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में योग हेतु शपथ ली गई

0
🔊 खबर सुनें


 

स्थानीय क्षेत्र के सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर में शासन के निर्देशानुसार योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिए शपथ ली गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर को प्रथम स्थान पर लाने के लिए महाविद्यालय के प्रबंधक श्याम सिंह और प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह ने प्राध्यापकों, कर्मचारियों, अभिभावकों , पुरातन व अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बताया कि आप सभी को योग शपथ ग्रहण करके प्रमाणपत्र बनाना है।योग व प्राणायाम स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक डॉ.कर्मचन्द यादव ने कहा कि योग शपथ ग्रहण के लिए एक मोबाइल नंबर से एक प्रमाणपत्र बनता है। आपके घर परिवार के सभी सदस्य जो पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बंधित रहे हैं,उन सभी लोगों को योग शपथ लेकर प्रमाणपत्र बनाकर अपने संस्थान को भेज देना है। योग शपथ के लिए दिनांक 18 जून,2024 की मध्य रात्रि तक अन्तिम तिथि है। इस अवसर पर मुमताज अहमद अंसारी, कार्यालय अधीक्षक सुनील सिंह, लेखाकार ऋतुपर्ण सिंह, प्रशांत सिंह, विजय कुमार,रामजीत यादव, राकेश खरवार, राकेश पाल, शैलेश विश्वकर्मा सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर के युवक की अफ्रीका में हुई मौत, 7 दिन बाद शव पहुंचा अपने वतन
Next articleJaunpur News थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।