Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में बारातियों से भरी बोलेरो व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत...

Jaunpur News जौनपुर में बारातियों से भरी बोलेरो व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत दो की मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz News

सिंगरामऊ। बीती रात सिंगरामऊ थाना अंतर्गत बछुआर गांव में एनएच731 पर बारातियों से भरी एक बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के छतौना गांव से बारात महाराजगंज गई थी बीती रात बारात से लौटते समय बछुआर गांव में गलत ट्रैक पर आ रही ट्रैक्टर ट्राली के भिड़ंत होने से बोलोरो अनियंत्रित होकर खाई में जाकर लटक गई।  बोलेरो में सवार करी बड़ा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। किसी राहगीर ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस बीच बचाव में जुटी रही। घायलों में राहुल निषाद, दीपक निषाद, राजन निषाद , आशीष निषाद गोलू निषाद ,राजेश निषाद, ड्राइवर इम्तियाज अहमद गंभीर रूप से जख्मी हो गए बदलापुर सीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परंतु गंभीर रूप से घायल  राहुल निषाद 25 वर्ष,दीपक निषाद 26 वर्ष की मौत हो गई। 

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री की शादी 40 वर्षीय अधेड़ से करते समय पुलिस ने रोका
Next articleJaunpur News जौनपुर जिले में पेड़ पर लटकती मिली 25वर्षीय युवक की लाश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।