Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री की शादी 40 वर्षीय अधेड़ से...

Jaunpur News 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री की शादी 40 वर्षीय अधेड़ से करते समय पुलिस ने रोका

0
🔊 खबर सुनें

 


Aawaz News 

जौनपुर‌। जनपद मुख्यालय पर स्थित नगर कोतवाली क्षेत्र के मैहर देवी मंदिर पर 16 वर्षी नाबालिग बालिका से 40 वर्षीय व्यक्ति के साथ हो रही बेमेल शादी को होने से पुलिस ने रोकवा दिया है। खबर है कि दोपहर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां के पास स्थित लौकरी निवासी एक व्यक्ति अपने 16 वर्षीया नाबालिक पुत्री का विवाह नईगंज निवासी गौतम परिवार में करने जा रहा था। शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय लड़की की नजर दूल्हे पर पड़ गई। उसने देखा कि दूल्हे की उम्र लगभग 40 वर्ष से अधिक है। इसके बाद वह शादी का विरोध करना शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजीव मल्ल सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और लड़की से बात किया तो उसने शादी से सीधे इंकार कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई जहां दोनों ने अपने-अपने सामानों की वापसी कर लिया और अपने-अपने घरों को चले गए। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। सूत्र बताते हैं कि लड़की का पिता शराबी किस्म का व्यक्ति है और उसने वर पक्ष से अच्छी खासी रकम लेकर अपनी नाबालिक पुत्री का विवाह अधेड़ के साथ विवाह करने जा रहा था लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने दोनों पक्षों के मनसूबे पर पानी फेर दिया है। एक ऐसा भी पिता जो अपनी ही नाबालिक पुत्री का सौदा करते हुए अधिक उम्र वाले व्यक्ति के हाथ सौंप रहा था।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में 278 में से 28 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
Next articleJaunpur News जौनपुर में बारातियों से भरी बोलेरो व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत दो की मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।