Home जौनपुर Jaunpur News उपजिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश, खुटहन ब्लॉक मुख्यालय...

Jaunpur News उपजिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश, खुटहन ब्लॉक मुख्यालय से हटेगी दुकान

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ


आदित्य टाइम्स संवाद बलजीत यादव
खुटहन (जौनपुर) विकास खंड खुटहन मुख्यालय के अंदर व बाहर किए गए अतिक्रमण को उपजिलाधिकारी शाहगंज (SDM) द्वारा प्रशासनिक आदेश का हवाला देते हुए ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार सात जून को पहुँच, बाहर दुकानदारों को बुलाकर मंगलवार तक हटाने के आदेश-निर्देश दे दिए। कहा कि यदि नही हटाये जाने पर कार्यवाही की जाएगी, अतिक्रमण को खाली कराने की जिम्मेदारी खण्ड विकास अधिकारी को दी गई है। विदित हो कि ब्लॉक मुख्यालय खुटहन बाउंड्रीवाल के बाहर दुकानों का अतिक्रमण किया गया है जिसमें चाय-पान की गुमटी आदि लगाई गई है। दुकानदार किसी तरह चाय पान की गुमटी लगाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करते है। लेकिन अब एसडीएम के आदेश के बाद उनके ऊपर जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का ज्यादा समय दिए बिना ही एसडीएम ने इसको दो से तीन दिनों के अंदर हटाने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि अतिक्रमण होने के कारण ब्लॉक मुख्यालय बाहर से दिखाई नही देता है, बाहर दुकानों के होने से ब्लॉक पूरी तरह से ढक दिया गया है,जो बाहर से दिखाई नही देता। बता दें कि ब्लॉक परिसर में सरकारी कर्मचारियों के लिए बना आवास जिसमें बाहरी व अवैध व्यक्ति रह रहे हैं। पता नहीं चल पा रहा है कि वे किराए पर रह रहे हैं या ब्लॉक के अधिकारियों के रहमों करम पर रह रहें है। उनके आवास का पैसा सरकारी कोषागार में जमा हो रहा है या नहीं यह भी कह पाना बड़ा मुश्किल है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news जौनपुर की दोनो लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का सूपड़ा साफ होने के लिए कौन जिम्मेदार
Next articleJaunpur News बसुई नदी में हो रहे अवैध खनन में जेसीबी सहित चालक गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here